उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया मकर संक्रांति

Updated at : 15 Jan 2014 3:39 AM (IST)
विज्ञापन
उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया मकर संक्रांति

मुरी : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मंगलवार को स्वर्णरेखा नदी में हजारों लोगों ने स्नान किया. प्रात: छह बजे से ही स्वर्णरेखा नदी के तट पर मकर स्नान के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी. स्नान करने का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा. इस अवसर पर लोगों ने नदी में डुबकी लगायी और […]

विज्ञापन

मुरी : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर मंगलवार को स्वर्णरेखा नदी में हजारों लोगों ने स्नान किया. प्रात: छह बजे से ही स्वर्णरेखा नदी के तट पर मकर स्नान के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी.

स्नान करने का सिलसिला दोपहर तक जारी रहा. इस अवसर पर लोगों ने नदी में डुबकी लगायी और पूजा-अर्चना की, फिर यथासंभव दान दिया. इसके पश्चात नये वस्त्र धारण कर गुड़, चूड़ा, दही, तिल, मूढ़ी, गुड़ व पीठा आदि का आनंद उठाया. लोगों ने मेला परिसर में लगी दुकानों में खरीदारी भी की.

स्वर्णरेखा नदी में स्नान करने की महत्ता को देखते हुए चास मोड़, जयपुर, कोटशिला व झालदा सहित अन्य क्षेत्रों से भी काफी संख्या में महिला-पुरुष व बच्चे आये थे. इस दौरान नदी तट पर वाहनों की कतार लग गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola