प्रेमी की बेवफाई पर फांसी लगायी

Updated at : 16 Jul 2013 1:39 PM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी की बेवफाई पर फांसी लगायी

खलारी : खलारी थाना क्षेत्र के चदरा धौड़ा निवासी 19 वर्षीया नेहा ने प्रेमी की बेवफाई से निराश होकर अपनी जान दे दी. 20 मई को अपराह्न् करीब चार बजे नेहा का शव केडी बंगला के एक पेड़ से लटकता बरामद किया गया. नेहा नागपुरी एलबम की कलाकार भी थी. ग्रामीणों के अनुसार केडी प्रगति […]

विज्ञापन

खलारी : खलारी थाना क्षेत्र के चदरा धौड़ा निवासी 19 वर्षीया नेहा ने प्रेमी की बेवफाई से निराश होकर अपनी जान दे दी. 20 मई को अपराह्न् करीब चार बजे नेहा का शव केडी बंगला के एक पेड़ से लटकता बरामद किया गया.

नेहा नागपुरी एलबम की कलाकार भी थी. ग्रामीणों के अनुसार केडी प्रगति नगर के अमर तथा नेहा के बीच प्रेम संबंध था. हाल ही में नेहा को जानकारी मिली कि 23 मई को अमर किसी दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है. नेहा ने 19 मई को खलारी पुलिस से गुहार लगायी कि अमर से वह शादी करेगी.

लेकिन अमर अपने परिवार वालों द्वारा तय की गयी लड़की से शादी करना चाह रहा था. पुलिस अमर को थाना बुलायी. खबर मिलने पर जिस लड़की से अमर का विवाह तय हुआ था, वह भी अपने परिजनों के साथ थाना पहुंची. पुलिस चाहती थी कि आपसी सुलह से कोई रास्ता निकाल लिया जाये, लेकिन बात नहीं बनी. पुलिस ने नेहा को केश करने की सलाह दी. फिर नेहा अपनी मां के आने का इंतजार कर रही थी. सारा दिन खलारी थाना के बाहर जमावड़ा लगा रहा.

इसी बीच 20 मई की सुबह नौ बजे नेहा अपनी मां के साथ थाना प्रभारी वेंकटेश कुमार से मिली. मां की सलाह पर नेहा ने केश करने से इनकार कर दिया. इसके बाद मां-बेटी अपने घर लौट आयी. अपराह्न् करीब 3:30 बजे नेहा घर से निकली थी. करीब आधे घंटे के बाद उसका शव पेड़ से लटकता बरामद किया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. थाना प्रभारी ने कहा कि नेहा की मां अभी भी केश करेगी, तो पुलिस कार्रवाई करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola