:::::: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

Updated at : 06 Apr 2016 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
:::::: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवस

:::::: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवसलोगों के दुख-सुख में भागीदार बनें कार्यकर्ता : ओपी कश्यपखूंटी. भाजपा का 36वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को पार्टी कार्यालय में मनाया गया. कार्यक्रम का उदघाटन 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष ओपी कश्यप व जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल […]

विज्ञापन

:::::: भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया पार्टी का स्थापना दिवसलोगों के दुख-सुख में भागीदार बनें कार्यकर्ता : ओपी कश्यपखूंटी. भाजपा का 36वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को पार्टी कार्यालय में मनाया गया. कार्यक्रम का उदघाटन 20 सूत्री कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष ओपी कश्यप व जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने संयुक्त रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व दीप प्रज्ज्वलित कर किया. मौके पर ओपी कश्यप ने कहा कि भाजपा ही सही मायने में आम लोगों की पार्टी है. इसके नीति व सिद्धांतों से प्रभावित होकर लोग इसमें शामिल हैं. आज यह विश्व की सबसे बड़ी और सबसे अधिक सदस्योंवाली पार्टी बन गयी है. कार्यकर्ताओं काे आह्वान किया कि वे आम लोगों के सुख-दुख में भागीदार बनें. जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो ने कहा कि भाजपा ने कम समय में ही कई उपलब्धियां हासिल कर ली है. कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार जनहित में कई योजनाएं चला रही है. मौके पर ज्योतिष भगत, संतोष जायसवाल, अनूप साहू, लाल सचिन नाथ शाहदेव, सुरेश जायसवाल, विनोद नाग, लाल मोहन महतो, मनोहर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola