थानों में लगेगी शिकायत पेटी

Updated at : 06 Mar 2016 1:13 AM (IST)
विज्ञापन
थानों में लगेगी शिकायत पेटी

बैठक. थाना, बैंक व पेट्रोल पंपों के पास सीसीटीवी लगाने का निर्देश खलारी डीएसपी ने क्षेत्र के थानों के थानेदार के साथ क्राइम मीटिंग की. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिये. मुख्यमंत्री जनसंवाद में आयी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निबटारा करने की बात कही खलारी : खलारी डीएसपी कार्यालय में शनिवार […]

विज्ञापन
बैठक. थाना, बैंक व पेट्रोल पंपों के पास सीसीटीवी लगाने का निर्देश
खलारी डीएसपी ने क्षेत्र के थानों के थानेदार के साथ क्राइम मीटिंग की. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई निर्देश दिये. मुख्यमंत्री जनसंवाद में आयी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित निबटारा करने की बात कही
खलारी : खलारी डीएसपी कार्यालय में शनिवार को क्राइम मीटिंग हुई. अध्यक्षता डीएसपी प्रमोद कुमार केसरी ने की. बैठक में खलारी, मांडर, चान्हो, बुढ़मू तथा मैक्लुस्कीगंज के थानेदार और इंस्पेक्टर शामिल थे.
थाना प्रभारियों को विभिन्न थानों में कार्यरत एसआइ का पुलिस अंचल निरीक्षक कार्यालय में प्रशिक्षण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया गया. यह भी बताया गया कि सभी थाने के आसपास गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसी टीवी लगाया जायेगा. इसके अलावे सभी पेट्रोल पंपों तथा बैंक के आसपास भी सीसी टीवी लगाने का निर्देश दिया गया. मानवाधिकार पर आयी शिकायतों का समाधान करने को कहा गया.
इसके अलावे जहां भी विकास कार्य चल रहे हैं, वहां के ठेकेदार, बैंकर्स, पेट्रोल पंप मालिकों के साथ बैठक कर सुरक्षा संबंधी उनकी परेशानी सुनने व सुरक्षा मुहैया कराने का निर्देश दिया गया. डीएसपी ने कहा कि जहां कहीं चौकीदार का पद रिक्त है अथवा चौकीदार काम करने में असमर्थ हो गये हैं, तो वहां के लिए जल्द प्रपोजल बना कर दें. शिवरात्रि के मद्देनजर मंदिरों में सुरक्षा देने की भी बात कही गयी. बैठक में खलारी इंस्पेक्टर आरके रमन, मांडर इंस्पेक्टर बंधन बाखला, खलारी थाना प्रभारी हरेंद्र राय, मैक्लुस्कीगंज थाना प्रभारी सर बख्श सिंह सिद्धू, चान्हो थाना प्रभारी रामनारायण सिंह तथा मांडर थाना प्रभारी रूपेश कुमार सिंह उपस्थित थे.
बैठक में दिये गये कई निर्देश
बैठक में लंबित कांडों की समीक्षा कर त्वरित कार्रवाई करने, आर्म्स एक्ट के आरोपियों पर कार्रवाई, जिला बदर अपराधियों पर नजर रखने, पुराने अापराधिक छवि वाले लोगों की वर्तमान स्थिति की जानकारी लेने, हर माह थाना दिवस मनाने, एंटी क्राइम चेकिंग, वाहन चेकिंग, रजिस्टर रखने, डीएसपी, इंस्पेक्टर कार्यालय समेत तथा सभी थाना में शिकायत पेटी लगाने, जेल से छूटे हार्डकोर तथा सीसीए अपराधियों से प्रतिदिन हाजिरी लगवाने का निर्देश दिया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola