दागी युवकों को गांव में शरण न देने का निर्णय

Updated at : 04 Mar 2016 12:55 AM (IST)
विज्ञापन
दागी युवकों को गांव में शरण न देने का निर्णय

खूंटी : उग्रवादी गतिविधि में शामिल युवकों को सुधारने एवं गांव में प्रवेश न देने की बाबत जागरूकता को लेकर गुरुवार को मुरहू के लुपूंगडीह गांव में ग्रामीणों की सभा हुई. इसमें दुली, डारीगुटू, सरजमा, देव, गुटवा, पोसेया सिलादोन, पारीबेरा, भंडरा, महुंवाटोली, मारंगहादा, दीगरी, सपारोम सहित दर्जनोंगांवों के शांति सभा के लोग मौजूद थे. मौके […]

विज्ञापन
खूंटी : उग्रवादी गतिविधि में शामिल युवकों को सुधारने एवं गांव में प्रवेश न देने की बाबत जागरूकता को लेकर गुरुवार को मुरहू के लुपूंगडीह गांव में ग्रामीणों की सभा हुई. इसमें दुली, डारीगुटू, सरजमा, देव, गुटवा, पोसेया सिलादोन, पारीबेरा, भंडरा, महुंवाटोली, मारंगहादा, दीगरी, सपारोम सहित दर्जनोंगांवों के शांति सभा के लोग मौजूद थे. मौके पर सीआरपीएफ के अधिकारी एवं जवान भी मौजूद थे.
बैठक में उग्रवादी गतिविधि में शामिल युवकों की पहचान करने व गांव में शरण न देने का निर्णय लिया गया. सभा में ऐसे युवकों की पहचान भी की गयी. निर्णय लिया गया कि ऐसे युवकों को सुधरने का शांति सभा एक मौका देगी. इसके बाद भी नहीं सुधरे, तो इन्हें पकड़ कर ग्रामसभा पुलिस के हवाले करेगी.
इसके बाद भी इनमें सुधार नहीं हुआ, तो शांति सभा दोषियों को अपने स्तर से दंड दे सकती है. शांति सभा कार्रवाई के लिए स्वतंत्र होगी. उग्रवादियों से क्षेत्र को मुक्त करने के लिए शांति सभा के सदस्यों ने गांवों में दागी युवकों को संरक्षण न देने के लिए स्वयं जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया. सीआरपीएफ के अधिकारियों ने कहा कि उग्रवादी गतिविधि में शामिल युवकों की जानकारी पुलिस को दें. उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा.
सभा में दर्जनों गांवों के करीब ढाई हजार ग्रामीण मौजूद थे. सभी परंपरागत हथियार से लैस थे. बैठक में राजेन डहंगा के परिजन भी मौजूद थे. उग्रवादी गतिविधि में शामिल होने के कारण राजेन डहंगा को देव गांव के ग्रामीणों ने कुछ दिन पूर्व पकड़ कर खूंटी पुलिस के हवाले किया था.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola