कोयला ढुलाई ठप, खड़े रहे रैक
Updated at : 02 Mar 2016 12:39 AM (IST)
विज्ञापन

माअोवादी बंद . वाहनों का परिचालन नहीं हुआ, दुकानें बंद रही माअोवादी बंद का कोयलांचल में व्यापक असर देखा गया. कोयला डिस्पैच नहीं होने से रेलवे को 10 करोड़ के राजस्व की हानि हुई है. सीसीएल को भी नुकसान हुआ है. खलारी : माओवादी बंद का खलारी तथा कोयलांचल में व्यापक असर देखा गया. बंदी […]
विज्ञापन
माअोवादी बंद . वाहनों का परिचालन नहीं हुआ, दुकानें बंद रही
माअोवादी बंद का कोयलांचल में व्यापक असर देखा गया. कोयला डिस्पैच नहीं होने से रेलवे को 10 करोड़ के राजस्व की हानि हुई है. सीसीएल को भी नुकसान हुआ है.
खलारी : माओवादी बंद का खलारी तथा कोयलांचल में व्यापक असर देखा गया. बंदी के चलते कोयलांचल में सोमवार की रात 12 बजे से ही कोयला ढुलाई पूरी तरह ठप हो गया था. वहीं मंगलवार को सुबह से ही क्षेत्र के व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे. वाहनों का परिचालन भी ठप रहा. इस क्षेत्र से खुलनेवाली यात्री बसें नहीं चली. बाहर से आनेवाले यात्री वाहन भी नहीं आये. बाजार में सन्नाटा पसरा रहा. केडी, डकरा, राय तथा खलारी बाजारटांड़ की सड़कें सूनी रही.
क्षेत्र के बैंक, पोस्ट ऑफिस, एलआइसी कार्यालय तथा शिक्षण संस्थान बंद रहे. कोयला खदानों में उत्पादन सामान्य रहा लेकिन ढुलाई बंद रहने के कारण कोयला साइडिंग में सन्नाटा पसरा रहा.
साइडिंग में लोड होने के इंतजार में रैक खड़े रहे. लेकिन कोयला डिस्पैच नहीं हुआ. इस क्षेत्र से प्रतिदिन खलारी तथा राय रेलवे स्टेशन से 20 से 22 रैक कोयला डिस्पैच होता है. बंदी के कारण कोयला डिस्पैच नहीं हुआ. इस कारण रेलवे को करीब 10 करोड़ रुपये के राजस्व की हानि हुई है. वहीं सीसीएल को भी काफी नुकसान हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




