जीरो प्रॉब्लम प्लान पर अगले वित्तीय वर्ष से काम

Updated at : 02 Mar 2016 12:39 AM (IST)
विज्ञापन
जीरो प्रॉब्लम प्लान पर अगले वित्तीय वर्ष से काम

सीसीएल प्रबंधन अपने कमांड एरिया में सुनहरे कल के नाम से जीरो प्रॉब्लम प्लान पर अगले वित्तीय वर्ष से काम शुरू करेगा. इसके तहत क्वार्टर की मरम्मत, पेयजल, बिजली सप्लाई व साफ-सफाई आदि पर काम किया जायेगा. शिक्षा व चिकित्सा सेवा बेहतर बनाने के लिए योजना भी बनायी जायेगी. डकरा : सीसीएल प्रबंधन अपने कमांड […]

विज्ञापन
सीसीएल प्रबंधन अपने कमांड एरिया में सुनहरे कल के नाम से जीरो प्रॉब्लम प्लान पर अगले वित्तीय वर्ष से काम शुरू करेगा. इसके तहत क्वार्टर की मरम्मत, पेयजल, बिजली सप्लाई व साफ-सफाई आदि पर काम किया जायेगा. शिक्षा व चिकित्सा सेवा बेहतर बनाने के लिए योजना भी बनायी जायेगी.
डकरा : सीसीएल प्रबंधन अपने कमांड एरिया में जीरो प्रॉब्लम प्लान पर अगले वित्तीय वर्ष से काम शुरू करेगा. इसे सुनहरे कल का नाम दिया गया है. इस प्लान के तहत क्षेत्र एवं क्षेत्र में रहनेवाले लोगों की बुनियादी सुविधा के अतिरिक्त जितने भी जरूरी कार्य हैं, उसे किसी भी हाल में लंबित न रख कर उस पर तेजी से काम करने की योजना बनायी जा रही है. काम अगले वित्तीय वर्ष में शुरू होगा, लेकिन 31 अप्रैल 2016 तक कार्य की योजना बना कर मुख्यालय को भेजा जाना है.
ताकि जरूरी औपचारिकता पूरी कर कार्य के लिए फंड का आवंटन किया जा सके. इस संबंध में सर्वे और योजना बनाने के पूर्व श्रमिक प्रतिनिधियों का सुझाव लेने के उद्देश्य से सोमवार की देर शाम एनके एरिया कल्याण समिति की बैठक प्रबंधन द्वारा बुलायी गयी. समिति के सदस्यों को जानकारी दी गयी कि कंपनी स्तर पर सीसीएल सलाहकार समिति की बैठक में 84 बिंदुअों पर काम करने का निर्णय प्रबंधन एवं श्रमिक संगठन ने मिल कर लिया है.
इस योजना के तहत मजदूरों के क्वार्टर व कॉलोनी में मरम्मत, पेयजल, बिजली सप्लाई, साफ-सफाई आदि पर विस्तृत काम किया जाना है. इसके अलावा शिक्षा, चिकित्सा सेवा को भी बेहतर बनाने के लिए योजना बनायी जानी है. बैैठक में जीएम केके मिश्र, एसओपी एके सिंह के अलावा सभी विभागों के प्रमुख, सभी पीओ, सभी कार्मिक अधिकारी, सभी मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन के प्रतिनिधि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola