बुजुर्गों को मिला हक

Updated at : 11 Feb 2016 1:12 AM (IST)
विज्ञापन
बुजुर्गों को मिला हक

खूंटी : अनुमंडल कार्यालय परिसर में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. एसडीओ नीरज कुमारी ने कहा कि जनता दरबार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं से रु-ब-रु होना एवं उन्हें सुलभ रूप में सरकारी योजनाओं का हक दिलाना है. जनता दरबार को लेकर जिला के विभिन्न प्रखंडों से काफी संख्या […]

विज्ञापन
खूंटी : अनुमंडल कार्यालय परिसर में बुधवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया. एसडीओ नीरज कुमारी ने कहा कि जनता दरबार के आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनता की समस्याओं से रु-ब-रु होना एवं उन्हें सुलभ रूप में सरकारी योजनाओं का हक दिलाना है. जनता दरबार को लेकर जिला के विभिन्न प्रखंडों से काफी संख्या में लोग पहुंचे.
सभी प्रखंड एवं अंचल व अन्य सभी कार्यालयों सहित बैंक के अधिकारी यहां मौजूद थे.सबसे ज्यादा बुजुर्ग वृद्धा व विधवा पेंशन मिलने की आस लिए आये थे. इनका कहना था कि निर्धारित उम्र होने पर भी उन्हें पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है. ऑन स्पॉट आवेदन लेकर पेंशन देने का निर्देश एसडीओ ने दिया. वृद्ध लोगों की यह भी समस्या थी कि उनके पास उम्र प्रमाण पत्र नहीं था. जनता दरबार में ऐसे लोगों को जांच सदर अस्पताल की टीम ने की. वृद्ध होने की पुष्टि की गयी. खाद्य सुरक्षा अधिनियम सहित अन्य कई विभागों की शिकायतें आयी. जिसपर एसडीओ ने कार्रवाई का निर्देश दिया. विद्यार्थियों की आय एवं अन्य शैक्षणिक प्रमाण पत्र से संबंधित समस्याओं का निराकरण भी किया गया. लोगों ने जनता दरबार के आयोजन की काफी सराहना की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola