केडीएच खदान से निकल रही है गैस
Updated at : 10 Feb 2016 1:21 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : जेहलीटांड़ फेस के पास केडीएच कोयला खदान से जहरीली गैस निकलने से आसपास के ग्रामीण परेशान हैं. गैस पिछले दो दिन से निकल रही थी, लेकिन मंगलवार को तेजी से गैस निकलने लगी, तो लोग चिंतित हो उठे हैं. इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि जहां केडीएच खुली खदान चल रही है, […]
विज्ञापन
खलारी : जेहलीटांड़ फेस के पास केडीएच कोयला खदान से जहरीली गैस निकलने से आसपास के ग्रामीण परेशान हैं. गैस पिछले दो दिन से निकल रही थी, लेकिन मंगलवार को तेजी से गैस निकलने लगी, तो लोग चिंतित हो उठे हैं. इस संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि जहां केडीएच खुली खदान चल रही है, उसके नीचे वर्षों पहले भूमिगत खदान चल चुकी है. सात माह पूर्व भी यहां से गैस तथा मलवा निकला था.
जिसे सीसीएल प्रबंधन ने मिट्टी से ढंकवा दिया था. जहां से गैस निकल रही है, वहां से मात्र 10 मीटर की दूरी पर सड़क है. लेकिन न तो परियोजना पदाधिकारी और न ही प्रखंड के अधिकारियों ने अब तक इस ओर ध्यान दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




