कोयला लदा डंपर पकड़ाया
Updated at : 06 Feb 2016 9:04 AM (IST)
विज्ञापन

चालक को जेल खलारी : सीआइएसएफ के इंस्पेक्टर विजय कुमार सांगा ने चूरी केनरा बैंक के समीप से शुक्रवार को अवैध कोयला लदे डंपर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने डंपर चालक राजेश महतो को जेल भेज दिया है. सीआइएसएफ को क्षेत्र में कोयले की अवैध ढुलाई से संबंधित सूचना मिली […]
विज्ञापन
चालक को जेल
खलारी : सीआइएसएफ के इंस्पेक्टर विजय कुमार सांगा ने चूरी केनरा बैंक के समीप से शुक्रवार को अवैध कोयला लदे डंपर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस ने डंपर चालक राजेश महतो को जेल भेज दिया है. सीआइएसएफ को क्षेत्र में कोयले की अवैध ढुलाई से संबंधित सूचना मिली थी. शुक्रवार की सुबह उक्त डंपर बधलता की ओर से चूरी केनरा बैंक की आ रहा था. जबकि यह ट्रांसपोर्टिंग रूट नहीं है. शक होने पर इंस्पेक्टर ने डंपर को रोका तथा कोयले का कागजात मांगा. चालक द्वारा कागजात नहीं दिखाने पर डंपर को जब्त कर खलारी पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




