लो–वोल्टेज से लोग परेशान
Updated at : 05 Feb 2016 7:35 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : विस्थापित बस्ती खिलान धौड़ा के लोग पिछले एक माह से लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं. बस्ती का ट्रांसफारमर एक माह पूर्व जल गया था. बस्ती को दूसरी जगह से बिजली की आपूर्ति की जा रही है, जिसकी वजह से वोल्टेज बहुत कम रहता है. बस्ती में रहनेवाले भाजपा नेता प्रेम साव […]
विज्ञापन
खलारी : विस्थापित बस्ती खिलान धौड़ा के लोग पिछले एक माह से लो-वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं. बस्ती का ट्रांसफारमर एक माह पूर्व जल गया था. बस्ती को दूसरी जगह से बिजली की आपूर्ति की जा रही है, जिसकी वजह से वोल्टेज बहुत कम रहता है. बस्ती में रहनेवाले भाजपा नेता प्रेम साव ने बताया कि कई बार प्रबंधन से ट्रांसफारमर को ठीक कराने का आग्रह किया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. जल्द ही मैट्रिक की परीक्षा होनेवाली है.
वोल्टेज कम रहने की वजह से विद्यार्थी रात में पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं. बस्ती के लोगों ने शीघ्र ट्रांसफारमर ठीक नहीं कराने पर बिजली विभाग के कार्यालय में तालाबंदी करने की चेतावनी दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




