कचहरी मैदान में होगा मुख्य कार्यक्रम

Updated at : 26 Jan 2016 1:22 AM (IST)
विज्ञापन
कचहरी मैदान में होगा मुख्य कार्यक्रम

खूंटी़ : कचहरी मैदान मेें गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है़ दिन के नौ बजे ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ध्वजारोहण करेंगे. ध्वजारोहण एवं परेड के बाद झांकी निकाली जायेगी़ ड्रील प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा. बेहतर प्रदर्शन करने वाले दल को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा. नगर […]

विज्ञापन
खूंटी़ : कचहरी मैदान मेें गणतंत्र दिवस समारोह की सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है़ दिन के नौ बजे ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ध्वजारोहण करेंगे. ध्वजारोहण एवं परेड के बाद झांकी निकाली जायेगी़
ड्रील प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा. बेहतर प्रदर्शन करने वाले दल को जिला प्रशासन द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा. नगर पंचायत के कार्यपालक अभियंता मेघना रूबी कच्छप ने बताया कि समारोह को लेकर कचहरी मैदान में मंच सहित मैदान की सजावट का काम लगभग पूरा कर लिया गया है़ 26 जनवरी की सुबह खूंटी में प्रभात फेरी निकाली जायेगी.
झंडोत्तोलन के समय : उपायुक्त आवास में 8.30 बजे, कचहरी मैदान 9 बजे, उपायुक्त कार्यालय 10.30 बजे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय 10.45 बजे, समाहरणालय 11 बजे, जिला परिषद कार्यालय 11.45 बजे, नगर पंचायत कार्यालय 11.20 बजे, एसडीओ कार्यालय11.30 बजे, पुलिस लाइन 11.50 बजे, महात्मा गांधी धर्मशाला में 11.15 बजे एवं रेडक्रॉस 11.30 बजे ध्वजारोहण होगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola