पीएनबीकर्मी और पत्नी की घटनास्थल पर मौत
Updated at : 24 Jan 2016 5:48 AM (IST)
विज्ञापन

हादसा. डंपर से टकरायी रांची से खूंटी जा रही कार खूंटी : खूंटी-रांची मार्ग अंतर्गत कालामाटी स्थित मैनुगढ़ा के समीप मुख्य पथ पर शनिवार की सुबह करीब नौ बजे एक वैगनआर कार और डंपर में भिड़ंत हो गयी. इस हादसे में कार में सवार अमित मिश्र एवं उनकी पत्नी विनीता देवी (25 वर्ष) की मौके […]
विज्ञापन
हादसा. डंपर से टकरायी रांची से खूंटी जा रही कार
खूंटी : खूंटी-रांची मार्ग अंतर्गत कालामाटी स्थित मैनुगढ़ा के समीप मुख्य पथ पर शनिवार की सुबह करीब नौ बजे एक वैगनआर कार और डंपर में भिड़ंत हो गयी. इस हादसे में कार में सवार अमित मिश्र एवं उनकी पत्नी विनीता देवी (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गयी.
अमित मिश्र रांची स्थित रोस्पा टावर के समीप पंजाब नेशनल बैंक में पीओ के पद पर कार्यरत थे. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया. बाद में पोस्टमार्टम के लिए खंूटी सदर अस्पताल पहुंचाया. इधर, सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन भी खूंटी पहुंचे. बाद में पोस्टमार्टम के उपरांत शवों को रांची के चुटिया स्थित आवास पर लाया गया.
जानकारी के अनुसार घटना दिन के करीब नौ बजे की है. बताया जाता है कि अमित मिश्र अपनी पत्नी के साथ कार से कर्रा के लवंकेल स्थित अपने ससुराल जा रहे थे. खूंटी स्थित मैनुगढा मोड़ के समीप कार ने एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की, इसी दौरान सामने से आ रहे एक डंपर से कार की सीधी टक्कर हो गयी.
कार डंपर के अंदर जा घुसी और मौके पर ही पति-पत्नी की मौत हो गयी. अमित मिश्र व उनकी पत्नी कार में ही दबे रह गये. घटना की सूचना मिलते ही एसडीओ नीरज कुमारी, कार्यपालक दंडाधिकारी रवींद्र गगराई एवं खूंटी पुलिस पहुंची. काफी मशक्कत के बाद क्रेन से कार को डंपर के नीचे से निकाला गया, जिसके बाद शवों को बाहर निकाला गया.
सदर अस्पताल में मातम
कार से शवों को निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए खूंटी सदर अस्पताल ले जाया गया. इधर, सूचना मिलने पर अमित व विनीता के परिजन भी वहां पहुंच चुके थे. परिजन अस्पताल में दहाड़ मार कर रो रहे थे, इस कारण वहां का माहौल मातम में तब्दील हो गया था. एसडीओ नीरज कुमारी भी खुद को नहीं रोक पायीं. वह भी परिजनों को संभालते वक्त भावुक हो गयीं.
छह माह पूर्व हुई थी शादी
अमित की शादी छह माह पूर्व हुई थी. इधर, घटना के बाद चुटिया स्थित घर में भी मातम का माहौल कायम हो गया. मुहल्ले के लोग सूचना मिलते ही आवास की ओर दौड़ पड़े. घटना की जानकारी जैसे ही लोगों की मिली, पूरा मुहल्ला शोक में डूब गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




