मुखर हों महिलाएं

Updated at : 11 Dec 2013 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
मुखर हों महिलाएं

खलारी : घरेलू महिला हिंसा विरोध दिवस पर झारखंड महिला समख्या सोसाइटी द्वारा मंगलवार को खलारी मे रैली निकली गयी. रैली बुकबुका पंचायत भवन से शुरू होकर एसीसी कॉलोनी होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी. मौके पर खलारी पंचायत मुखिया तेजी किस्पोट्टा ने कहा कि घरेलू हिंसा की जड़े हमारे […]

विज्ञापन

खलारी : घरेलू महिला हिंसा विरोध दिवस पर झारखंड महिला समख्या सोसाइटी द्वारा मंगलवार को खलारी मे रैली निकली गयी. रैली बुकबुका पंचायत भवन से शुरू होकर एसीसी कॉलोनी होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंच कर सभा में तब्दील हो गयी.

मौके पर खलारी पंचायत मुखिया तेजी किस्पोट्टा ने कहा कि घरेलू हिंसा की जड़े हमारे समाज तथा परिवार में गहराई तक जम गयी हैं. इसे व्यवस्थागत समर्थन भी मिलता है. घरेलू हिंसा के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे हैं.

इससे बचने के लिए महिलाओं को मुखर होकर सरकार से मदद लेनी होगी. रैली में साक्षरताकर्मी आशिया परवीन, शीला साहू, फूलो कुमारी, अनीता गंझू, फूलो देवी, मानसी देवी, गुंजन देवी, सरिता देवी, सुमन देवी, सुनीता देवी, सरस्वती देवी, अंजू देवी, आशा देवी समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola