पंचायत सेवक का वेतन रोका

Updated at : 11 Dec 2013 3:50 AM (IST)
विज्ञापन
पंचायत सेवक का वेतन रोका

खलारी : खलारी बीडीओ महेंद्र छोटन उरांव ने मंगलवार को प्रखंड के हुटाप व विश्रमपुर पंचायत में मनरेगा कार्यो का औचक निरीक्षण किया. हुटाप में मेठ पतरस बोदरा के सिंचाई कूप का निर्माण कार्य बंद मिला. मौके पर बीडीओ ने मेठ व पंचायत सेवक रमेश हजाम को फटकार लगायी. साथ ही रमेश हजाम का वेतन […]

विज्ञापन

खलारी : खलारी बीडीओ महेंद्र छोटन उरांव ने मंगलवार को प्रखंड के हुटाप व विश्रमपुर पंचायत में मनरेगा कार्यो का औचक निरीक्षण किया. हुटाप में मेठ पतरस बोदरा के सिंचाई कूप का निर्माण कार्य बंद मिला. मौके पर बीडीओ ने मेठ व पंचायत सेवक रमेश हजाम को फटकार लगायी.

साथ ही रमेश हजाम का वेतन रोकने का आदेश दिया. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि बुधवार से काम शुरू नहीं हुआ, तो मेठ को बदल दिया जायेगा. वहीं बीडीओ विश्रमपुर पंचायत के मेठ विनोद गंझू, देवलाल गंझू तथा अब्राहम लकड़ा के सिंचाई कूप का निर्माण कार्य देख संतुष्ट हुए. उन्होंने कहा कि मनरेगा कार्य में शिथिलता बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola