मांगें पूरी नहीं होने पर जनवरी से होगी हड़ताल

Updated at : 10 Dec 2013 6:21 AM (IST)
विज्ञापन
मांगें पूरी नहीं होने पर जनवरी से होगी हड़ताल

रामगढ़ : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) के पदाधिकारियों ने सोमवार को पेयजल आपूर्ति मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल को 18 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा. संघ के अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि समय-समय पर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन संघ द्वारा किया जा रहा है. सरकार द्वारा दिये गये आश्वासन के […]

विज्ञापन

रामगढ़ : झारखंड राज्य अनुसचिवीय कर्मचारी संघ (समाहरणालय संवर्ग) के पदाधिकारियों ने सोमवार को पेयजल आपूर्ति मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल को 18 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा.

संघ के अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि समय-समय पर अपनी मांगों को लेकर आंदोलन संघ द्वारा किया जा रहा है. सरकार द्वारा दिये गये आश्वासन के बावजूद आज तक कोई सार्थक कदम नहीं उठाया गया है. 31 दिसंबर तक सरकार द्वारा हमारी 18 सूत्री मांगों को लेकर कोई सार्थक कदम नहीं उठाया जायेगा, तो वे लोग जनवरी में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे.

मंत्री श्री पटेल ने संघ के पदाधिकारियों को उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया. ज्ञापन देने वालों में संघ के शिवनंदन सिंह, संजय, भीम, राजीव, संजय, आनंद, जितेंद्र आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola