चार राज्यों में जीत पर मना जश्न

Updated at : 09 Dec 2013 6:53 AM (IST)
विज्ञापन
चार राज्यों में जीत पर मना जश्न

खलारी : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के भाजपा को मिली सफलता को लेकर खलारी में उत्सव का माहौल है. रविवार की शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंदुगढ़ी चौक पर जमा होकर खुशियां मनायी. इससे पूर्व चुनाव परिणाम घोषित होते ही कार्यकर्ता हाथों में भाजपा का झंडा लेकर हिंदुगढ़ी चौक पहुंचे. लोगों […]

विज्ञापन

खलारी : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के भाजपा को मिली सफलता को लेकर खलारी में उत्सव का माहौल है. रविवार की शाम भाजपा कार्यकर्ताओं ने हिंदुगढ़ी चौक पर जमा होकर खुशियां मनायी.

इससे पूर्व चुनाव परिणाम घोषित होते ही कार्यकर्ता हाथों में भाजपा का झंडा लेकर हिंदुगढ़ी चौक पहुंचे. लोगों के बीच लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया. देर शाम तक आतिशबाजी का दौर चलता रहा.

इस अवसर पर भरत रजक, अरविंद सिंह, शशिभूषण सिंह, विकास कुमार सिंह, अजरुन प्रसाद गुप्ता, रामप्रवेश नायक, शत्रुंजय सिंह, संजय सिंह, चतुगरुण भुइयां, दिलीप पासवान, सिन्नी समाड, किरण देवी, तुलसी मुंडा, रामलखन गंझू, बहुरा मुंडा, श्याम लोहरा, विश्वनाथ गंझू, अजीत सिंह, प्रभाकर गंझू, राजेश तुरी, परवेज अंसारी, शमीम अंसारी, बैजू मुंडा, राजू मुंडा, रमेश तुरी, रवि तुरी, नीरज उरांव समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

कोयलांचल में भाजपा की जीत का जश्‍न : डकरा. चार राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने रमेश विश्वकर्मा की अगुवाई में डकरा गुरुद्वारा चौक पर आतिशबाजी की. एक-दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी का इजहार किया. मौके पर सत्यनारायण चौबे, नारद राम, राजेश सिंह, अवधेश राय, लव कुमार, विजय गंझू, गणोश तूरी, दिलीप तूरी, मनोजनाथ शाहदेव, बबलू आर्या आदि मौजूद थे.

इधर, गायत्री चौक में शशि सिंह के नेतृत्व में रंजीत सिंह, संटू सिंह, कार्तिक पांडेय, बलराम, अशोक, मोहन, पुटकुन, हसिब, गड्डू , मंतोष समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता जमा हुए और जीत का जश्न मनाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola