रेल हादसे में 14 लोगों की मौत को नहीं भुला पायेंगे लोग
Updated at : 26 Dec 2015 7:56 AM (IST)
विज्ञापन

सात दिसंबर को देर शाम भुरकुंडा रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में एक बोलेरो आ गयी थी. भुरकुंडा/भदानीनगर : वर्ष 2015 को अलविदा होने में महज चंद रोज बाकी रह गये हैं. यह वर्ष जाते-जाते क्षेत्र ही नहीं, बल्कि झारखंड के लिए एक बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटना का गवाह बना. सात दिसंबर […]
विज्ञापन
सात दिसंबर को देर शाम भुरकुंडा रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में एक बोलेरो आ गयी थी.
भुरकुंडा/भदानीनगर : वर्ष 2015 को अलविदा होने में महज चंद रोज बाकी रह गये हैं. यह वर्ष जाते-जाते क्षेत्र ही नहीं, बल्कि झारखंड के लिए एक बड़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटना का गवाह बना. सात दिसंबर को देर शाम भुरकुंडा रेलवे स्टेशन के पास हावड़ा-भोपाल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में एक बोलेरो आ गया.
जिससे बोलेरो सवार सभी 14 लोग मारे गये. इसके अलावा पांच फरवरी को वनगड्डा पेट्रोल पंप के समीप एक व्यक्ति की मौत, 11 जुलाई को मतकमा चौक के समीप दो युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गयी. 11 अगस्त को मतकमा चौक पर ही ट्रक ने चारीटोंगरी निवासी चरका मुंडा को कुचल डाला. 16 अगस्त को वनगड्डा आंगनबाड़ी के पास डिवाइडर से टकरा कर बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गयी थी.
नौ अक्तूबर को वनगड्डा पेट्रोल पंप के समीप बाइक सवार एक लड़की मौत डिवाइडर से टकरा कर हो गयी. इसके अलावा भदानीनगर, भुरकुंडा व बासल ओपी में अपहरण, गुमशुदगी, वाहन दुर्घटना, चोरी, अवैध कोयला बरामद, जालसाजी, जमीन विवाद, बलात्कार का प्रयास, महिला उत्पीड़न आदि से संबंधित 57 मामले दर्ज किये गये. कोयलांचल के लोगों का दुर्गा पूजा भी भयमिश्रित वातावरण में बीता. गैंगवार की घटनाएं होती रही. खासकर अष्टमी के दिन भुरकुंडा थाना क्षेत्र के सौंदा में सरेशाम हुई हत्या से पूजा का रंग फीका पड़ गया.
इसके कुछ दिनों बाद ही इसी स्थान पर गैंगवार की भेंट एक अन्य युवक भी चढ़ गया. 16 मार्च को सौंदा डी स्थित बारूद घर से लूट की कोशिश अपराधियों ने की थी. इसी वर्ष बलकुदरा खदान से कोयला उत्पादन व डिस्पैच शुरू हुआ. हालांकि अपराधियों व नक्सलियों गंठजोड़ से यह खदान बुरी तरह प्रभावित रहा. खदान में बमबारी की भी घटना हुई. इस वर्ष कई अज्ञात शवों के बरामद होने की भी खबरें सुर्खियों में रही. सौंदा डी स्थित बंद क्वायरी में एक छात्र के डूबने से मौत हो गयी. जबकि बलकुदरा क्वायरी में भी डूबने से एक किशोर की मौत हो गयी थी.
हालांकि लगातार घटनाओं के बीच पंचायत चुनाव का उल्लास बना रहा. वर्ष 2015 विदा होकर 2016 से मिलने को आतुर है. अब क्षेत्र वासियों की सिर्फ यही कामना है कि नया साल उनके लिए खुशियों की सौगात लेकर आये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




