हथियार के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 26 Dec 2015 7:55 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार के साथ पांच अपराधी गिरफ्तार

खूंटी : खूंटी पुलिस ने सिलादोन पथ से हथियार के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियों में मुरहू प्रखंड के जीउरी निवासी बुधराम मुंडा, कूड़ापूर्ति निवासी सोहराई नायक व आकाश नायक तथा बांदे निवासी दीपक पूर्ति व सुरूंदा निवासी सुगनद प्रकाश मंडू शामिल हैं. उनके पास से एक देसी पिस्टल, .8 एमएम व […]

विज्ञापन

खूंटी : खूंटी पुलिस ने सिलादोन पथ से हथियार के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार अपराधियों में मुरहू प्रखंड के जीउरी निवासी बुधराम मुंडा, कूड़ापूर्ति निवासी सोहराई नायक व आकाश नायक तथा बांदे निवासी दीपक पूर्ति व सुरूंदा निवासी सुगनद प्रकाश मंडू शामिल हैं.

उनके पास से एक देसी पिस्टल, .8 एमएम व 7.62 एमएम का कारतूस, हॉकी स्टीक, लूटी गयी एक स्कूटी, दो मोबाइल फोन आदि बरामद हुए. 24 दिसंबर की देर सूचना मिली कि बेलाहाथी के समीप स्थित आम बागीचा में आठ अपराधी डकैती की घटना को अंजाम देने के लिए जमा हुए है.

त्वरित कार्रवाई करते हुए एसडीपीओ दीपक शर्मा, मुरहू थानेदार अहमद अली, खूंटी थानेदार अरुण कुमार दुबे ने दल-बल के साथ बागीचा को घेर लिया. पुलिस को आता देख अपराधी भागने लगे. पुलिस ने पीछा कर पांच अपराधियों को हथियार के साथ धर-दबोचा. अन्य अपराधी भाग निकलने में सफल रहे. पूछताछ में अपराधियों ने मुरहू प्रखंड के मारंगहादा मोड़ से एक मोटरसाइकिल, कर्रा प्रखंड के जलटंडा से दो मोटरसाइकिल, तजना नदी के पास से एक स्कूटी व मोबाइल फोन लूटने की बात स्वीकार की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola