खेलकूद से होता है बौद्धिक विकास : पीके सिंह

प्रतियोगिता में हंसराज हाउस प्रथम खूंटी : डीएवी खूंटी में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उदघाटन स्कूल हेडक्वार्टर डीएसपी पीके सिंह ने किया. मौके पर हेडक्वार्टर डीएसपी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी महत्वपूर्ण है. खेलकूद से शारीरिक व बौद्धिक विकास होता है. विद्यालय […]
प्रतियोगिता में हंसराज हाउस प्रथम
खूंटी : डीएवी खूंटी में गुरुवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता का उदघाटन स्कूल हेडक्वार्टर डीएसपी पीके सिंह ने किया. मौके पर हेडक्वार्टर डीएसपी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी महत्वपूर्ण है. खेलकूद से शारीरिक व बौद्धिक विकास होता है. विद्यालय के प्राचार्य टीपी झा ने कहा कि स्कूल की कोशिश विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद के क्षेत्र में भी दक्ष बनाने की है.
इससे पूर्व समाजसेवी रोशनलाल शर्मा व जीसी घोष ने हेडक्वार्टर डीएसपी को सम्मानित किया. इस दौरान आयोजित प्रतियोगिता में हंसराज हाउस प्रथम, श्रद्धानंद हाउस द्वितीय व दयानंद हाउस तृतीय स्थान पर रहे. विद्यार्थियों के बीच दौड़, स्लो साइकिल रेस आदि का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम को सफल बनाने में मृत्युंजय सिंह, पवन कुमार सिंह, मनोहर पाठक, जीसी घोष, अभिनंदन पाठक, एसआरआर मिश्र, उषा शांडिल्या, आशीष कुमार, बसंत कुमार, अनुभव सिंह, आशुतोष कुमार, मधु कुमारी आदि का योगदान रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




