यीशु के बताये मार्ग पर चलें : प्राचार्य

Updated at : 23 Dec 2015 7:05 AM (IST)
विज्ञापन
यीशु के बताये मार्ग पर चलें : प्राचार्य

खूंटी : लोयला हाई स्कूल, इंटर कॉलेज व इंगलिश मीडियम स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर लोयला हाइ स्कूल के प्राचार्य ने विद्यार्थियों से यीशु के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया. वहीं फादर अमृत लकड़ा ने प्रेम व विश्व शांति पर प्रकाश डाला. […]

विज्ञापन

खूंटी : लोयला हाई स्कूल, इंटर कॉलेज व इंगलिश मीडियम स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को क्रिसमस मिलन समारोह का आयोजन किया गया. मौके पर लोयला हाइ स्कूल के प्राचार्य ने विद्यार्थियों से यीशु के बताये मार्ग पर चलने का आह्वान किया. वहीं फादर अमृत लकड़ा ने प्रेम व विश्व शांति पर प्रकाश डाला. इस दौरान विद्यार्थियों ने कई गीत व नाटक प्रस्तुत किया. इंगलिश मीडियम स्कूल के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा. कार्यक्रम में जेन खलखो, शांति मुंडू, अश्विनी मिश्र, विशाल ठाकुर, दीपा टोप्पो, सुमन मुंडू, आलोक मुंडू, अलबर्ट किस्पोट्टा आदि उपस्थित थे.

तोरपा : संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय तोरपा में मंगलवार को क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया. प्रधानाध्यापिका सिस्टर अलमा ने दीप जला कर कार्यक्रम का उदघाटन किया.

मौके पर सिस्टर अलमा व सिस्टर एवलीना ने कहा कि क्रिसमस हमें शांति, आनंद व प्रेम का संदेश देता है. प्रभु यीशु शांति व भाइचारे का संदेश लेकर मानव के उद्धार के लिए इस धरती पर आये. कार्यक्रम के दौरान बाइबल क्विज का आयोजन किया गया, जिसमें आठवीं-बी कक्षा प्रथम, सातवीं-बी कक्षा द्वितीय तथा आठवीं-ए कक्षा की छात्राओं ने तृतीय स्थान प्राप्त किया.

साथ ही रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सिस्टर उर्मिला, सिरिला डांग, नुतन पूर्ति, किरण एक्का, केके महतो, संदीप खलखो, लिलिट पूर्ति, ब्रिजिट लकड़ा, कथरीना हेमरोम, प्रिस्का सोय, विक्टोरिया, मगदली, विजय सोनी, बालाजी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola