बेहतर काम कर रहा है केडीएच

Updated at : 18 Dec 2015 11:53 PM (IST)
विज्ञापन
बेहतर काम कर रहा है केडीएच

डकरा : विश्व बैंक द्वारा संपोषित केडीएच कोयला खदान में काम करनेवाले कर्मी सुरक्षित कोयला उत्पादन करने के मामले में काफी बेहतर कार्य कर रहे हैं. जरूरत है इसमें और सुधार करने की. उक्त बातें डीजीएमएस मिहिर चौधरी ने कही. वे केडीएच परियोजना कार्यलय में आयोजित खान सुरक्षा सप्ताह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बाेल […]

विज्ञापन
डकरा : विश्व बैंक द्वारा संपोषित केडीएच कोयला खदान में काम करनेवाले कर्मी सुरक्षित कोयला उत्पादन करने के मामले में काफी बेहतर कार्य कर रहे हैं. जरूरत है इसमें और सुधार करने की.
उक्त बातें डीजीएमएस मिहिर चौधरी ने कही. वे केडीएच परियोजना कार्यलय में आयोजित खान सुरक्षा सप्ताह समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बाेल रहे थे. वहीं केडीएच कोयला खदान का निरीक्षण करने आयी टीम के संयोजक एसएस शर्मा ने कोयला खदानों में सुरक्षा की जरूरतों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. समारोह को एनके एरिया के महाप्रबंधक केके मिश्र व राजेश कुमार ने भी विचार रखे.
इस अवसर पर परियोजना के 15 कामगारों को सुरक्षा पुरस्कार से नवाजा गया. कार्यक्रम का संचालन कार्मिक अधिकारी विशाल सिंह व धन्यवाद ज्ञापन खान प्रबंधक अनिल कुमार तिवारी ने किया. इस अवसर पर एसएन सिंह, गोल्टेन यादव, सुनील कुमार सिंह, प्रकाश चंद्रा, अमरभूषण सिंह, सत्येंद्र सिंह, बजरंगी सिंह आदि मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola