22 कामगार हुए पुरस्कृत

Updated at : 18 Dec 2015 11:52 PM (IST)
विज्ञापन
22 कामगार हुए पुरस्कृत

खलारी : एनके एरिया की पुरनाडीह में शुक्रवार को 58वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोहपूर्वक मनाया गया. मौके पर सीसीएल के खान सुरक्षा उपनिदेशक मिहिर चौधरी ने कहा कि सुरक्षा को अपने स्वभाव में उतारें. जीएम केके मिश्रा ने कहा कि खदान में जाने से पहले सुरक्षा का ख्याल करना चाहिए. पुरनाडीह तीन मिलियन टन […]

विज्ञापन
खलारी : एनके एरिया की पुरनाडीह में शुक्रवार को 58वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह समारोहपूर्वक मनाया गया. मौके पर सीसीएल के खान सुरक्षा उपनिदेशक मिहिर चौधरी ने कहा कि सुरक्षा को अपने स्वभाव में उतारें. जीएम केके मिश्रा ने कहा कि खदान में जाने से पहले सुरक्षा का ख्याल करना चाहिए. पुरनाडीह तीन मिलियन टन का प्रोजेक्ट है.
श्रमिकों व अधिकारियों के सहयोग से परियोजना अच्छा उत्पादन कर रही है. इस दौरान कामगारों ने सुरक्षा गीत व नाटक का मंचन किया गया. सुरक्षा नियमों के बेहतर पालन के लिए 22 कामगारों को पुरस्कृत किया गया. कार्मिक अधिकारी प्रताप रंजन ने सभी कामगारों व अधिकारियों को सुरक्षा की शपथ दिलायी. इस अवसर पर कन्वेयर एसएस वर्मा, अशोक कुमार, बीएस गुप्ता, जे विद्यार्थी, केके सिंह व मनोज कुमार के अलावा सीसीएल के खान सुरक्षा उपनिदेशक मिहिर चौधरी, एनके एरिया के महाप्रबंधक केके मिश्रा, परियोजना पदाधिकारी पीएल केवट, एजीएम बीके अग्रवाल, मैनेजर एन चटर्जी, राघो चौबे, अशोक सिंह, एके तिवारी आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola