पीएलएफआइ का कमांडर मारा गया

खूंटी : खूंटी पुलिस ने गुरुवार की सुबह रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के बांदा गांव में हुई मुठभेड़ में उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के एरिया कमांडर दिनेश साहू को मार गिराया. पुलिस ने घटनास्थल से एक कारबाइन, दर्जन भर मोबाइल और कारतूस बरामद किया है. तुपुदाना ओपी में थानेदार अरुण कुमार दूबे के बयान पर […]
खूंटी : खूंटी पुलिस ने गुरुवार की सुबह रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के बांदा गांव में हुई मुठभेड़ में उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ के एरिया कमांडर दिनेश साहू को मार गिराया. पुलिस ने घटनास्थल से एक कारबाइन, दर्जन भर मोबाइल और कारतूस बरामद किया है. तुपुदाना ओपी में थानेदार अरुण कुमार दूबे के बयान पर मामला दर्ज किया गया है.
दिनेश साहू का कर्रा, खूंटी, इटकी व बेड़ो में आतंक था. इसी वर्ष जनवरी में दिनेश साहू ने एक युवक की हत्या कर उसके प्रेमिका के साथ बलात्कार किया था. इसके बाद वह क्षेत्र में सुर्खियों में आ गया था.
दाे साथी भाग निकले : जानकारी के मुताबिक, एसपी अनीस गुप्ता को सुबह करीब सात बजे सूचना मिली थी कि दिनेश साहू अपने गिरोह के साथ बांदा गांव में किसी बड़ी घटना को अंजाम देनेवाला है.
एसपी ने अपने साथ ऑपरेशन एसएसपी पीआर मिश्र, एसडीपीओ दीपक शर्मा, थानेदार अरूण दूबे व अन्य अधिकारियों व पुलिस बल को साथ लेकर गांव की घेराबंदी की. सुबह करीब 9.00 बजे पुलिस को देख दिनेश साहू व उसके दो साथियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. करीब एक घंटे चली मुठभेड़ में दिनेश साहू मारा गया. उसके दोनाें साथी पुलिस को चकमा देकर पहाड़ की ओर भाग निकले.
दिनेश साहू के मारे जाने की सूचना पर डीआइजी अरुण सिंह, रांची के ग्रामीण एसपी राजकुमार लकड़ा, डीएसपी हटिया प्रशांत आनंद, एएसपी हर्षपाल, डीएसपी सिल्ली अनिल कुमार व अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. अधिकारियों ने मुठभेड़ की जानकारी ली और खूंटी पुलिस को बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




