पर्व की तरह मनाया जाये सुरक्षा सप्ताह : जीएम
Updated at : 16 Dec 2015 2:07 AM (IST)
विज्ञापन

डकरा : सुरक्षा सप्ताह को पर्व की तरह मनाया जाना चाहिए. कोयला खदानों में काम करनेवाले कर्मियों के लिए सुरक्षा एक धर्म की तरह है, जिसे हर वक्त अपने जेहन में रख कर लोग काम करते है. उक्त बातें एनके एरिया के महाप्रबंधक केके मिश्र ने कही. वे मंगलवार को महाप्रबंधक कार्यालय में खान सुरक्षा […]
विज्ञापन
डकरा : सुरक्षा सप्ताह को पर्व की तरह मनाया जाना चाहिए. कोयला खदानों में काम करनेवाले कर्मियों के लिए सुरक्षा एक धर्म की तरह है, जिसे हर वक्त अपने जेहन में रख कर लोग काम करते है.
उक्त बातें एनके एरिया के महाप्रबंधक केके मिश्र ने कही. वे मंगलवार को महाप्रबंधक कार्यालय में खान सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर बोल रहे थे. इसके पूर्व झंडोत्तोलन कर 15 से 23 दिसंबर तक मनाये जानेवाले खान सुरक्षा सप्ताह की शुरुआत की गयी.
कार्यक्रम में एरिया ट्रेनिंग व सेफ्टी ऑफिसर रतनेश कुमार ने सभी को खान सुरक्षा की शपथ दिलायी. इस अवसर पर कमलेश कुमार सिंह, एनके एरिया के मुख्य कार्मिक प्रबंधक एके सिंह, यूसी गुप्ता, एसएन सिंह, राजीव कुमार, अरुण सिंह, भीमसेन प्रसाद, इलीयास मुंडा, विकास कुमार, ओम ठाकुर, गणेश सिन्हा सहित सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




