सिल्ली : सड़क का हो रहा है अतिक्रमण

Updated at : 27 Nov 2013 4:30 AM (IST)
विज्ञापन
सिल्ली : सड़क का हो रहा है अतिक्रमण

सिल्ली : बुढ़ाम रिंग रोड पर लोटा में अतिक्रमण किया जा रहा है. इससे लोग चिंतित हैं. ग्रामीणों ने बताया कि इस ओर अगर शीघ्र पहल नहीं की गयी, तो दो पंचायत के दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन बाधित हो जायेगा. गांव का ही एक व्यक्ति सड़क किनारे अतिक्रमण कर घर का निर्माण करा […]

विज्ञापन

सिल्ली : बुढ़ाम रिंग रोड पर लोटा में अतिक्रमण किया जा रहा है. इससे लोग चिंतित हैं. ग्रामीणों ने बताया कि इस ओर अगर शीघ्र पहल नहीं की गयी, तो दो पंचायत के दर्जनों गांव के लोगों का आवागमन बाधित हो जायेगा. गांव का ही एक व्यक्ति सड़क किनारे अतिक्रमण कर घर का निर्माण करा रहा है.

इससे पूर्व भी कई लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, जिससे बड़े वाहनों का आवागमन बाधित हो रहा है. इस संबंध में मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य ने कहा है कि मौखिक शिकायत मिली है, लिखित शिकायत मिलते ही ग्रामीणों की बैठक बुलायेंगे, फिर अतिक्रमण कर रहे लोगों पर प्रशासन से कार्रवाई की मांग करेंगे. इधर, मकान का निर्माण कर रहे व्यक्ति ने कहा कि वह रैयती जमीन पर मकान का निर्माण कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola