धोवैयाटांड़ जंगल से 20 टन कोयला जब्त

Updated at : 27 Nov 2013 4:29 AM (IST)
विज्ञापन
धोवैयाटांड़ जंगल से 20 टन कोयला जब्त

पिपरवार : खलारी थाना क्षेत्र के धोवैयाटांड़ जंगल में तस्करी के लिए छिपा कर रखे गये लगभग 20 टन कोयला को जब्त कर आरसीएम साइडिंग भेज दिया गया है. इससे पूर्व सोमवार को कोयला तस्करी में संलिप्त चालक सहित एलपी ट्रक को पिपरवार पुलिस ने खलारी थाना क्षेत्र से पकड़ा था. अशोक परियोजना के सुरक्षा […]

विज्ञापन

पिपरवार : खलारी थाना क्षेत्र के धोवैयाटांड़ जंगल में तस्करी के लिए छिपा कर रखे गये लगभग 20 टन कोयला को जब्त कर आरसीएम साइडिंग भेज दिया गया है. इससे पूर्व सोमवार को कोयला तस्करी में संलिप्त चालक सहित एलपी ट्रक को पिपरवार पुलिस ने खलारी थाना क्षेत्र से पकड़ा था.

अशोक परियोजना के सुरक्षा अधिकारी सीपी घोष द्वारा आसपास के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया गया. इसी क्रम में धोवैयाटांड़ जंगल में छिपा कर रखे गये कोयले को जब्त किया गया. उधर, पिपरवार पुलिस द्वारा पंडरा पानी जंगल में लावारिस हालत में पड़े लगभग 20 टन कोयला को उठवा कर मंगलवार को आरसीएम साइडिंग भेजवाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola