जिला प्रशासन मतगणना के लिए तैयार : डीसी
Updated at : 13 Dec 2015 12:58 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी़ : डीसी डॉ प्रसाद कृष्ण वाघमारे एवं एसपी अनीस गुप्ता ने शनिवार को बिरसा कॉलेज स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मतगणना की तैयारी के बाबत कई जानकारी ली. सुधार के बाबत कई दिशा-निर्देश भी दिये. एसपी ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध से डीसी को रूबरू कराया. पत्रकारों से डीसी […]
विज्ञापन
खूंटी़ : डीसी डॉ प्रसाद कृष्ण वाघमारे एवं एसपी अनीस गुप्ता ने शनिवार को बिरसा कॉलेज स्थित मतगणना स्थल का निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों से मतगणना की तैयारी के बाबत कई जानकारी ली. सुधार के बाबत कई दिशा-निर्देश भी दिये. एसपी ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध से डीसी को रूबरू कराया. पत्रकारों से डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन मतगणना के लिए पूरी तरह तैयार है.
कोशिश होगी कि 14 दिसंबर की रात आठ बजे तक मतगणना का कार्य पूरा कर लिया जाये़ मौके पर डीडीसी शशिधर मंडल, एसडीओ नीरज कुमारी, डीआरडीए निदेशक श्याम नारायण राम, एसी रंजीत लाल, एनडीसी राकेश कुमार, डीपीआरओ राजशेखर, डीसीएलआर प्रदीप प्रसाद, जिला निबंधक घासी राम पिंगूवा, जिला आपूर्ति पदाधिकारी रवींद्र गागराई आदि अधिकारी मौजूद थे.
इस नंबर पर सूचना दें
खूंटी़ : मतगणना को लेकर कोई जानकारी लेनी हो या किसी घटना की सूचना हो, तो आप हमारे प्रतिनिधि के मोबाइल नंबर 9431178558 पर संपर्क कर सकते हैं़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




