सुरक्षा पुख्ता, बेझिझक करायें मतदान : डीसी....ओके

Updated at : 03 Dec 2015 9:17 PM (IST)
विज्ञापन
सुरक्षा पुख्ता, बेझिझक करायें मतदान : डीसी....ओके

सुरक्षा पुख्ता, बेझिझक करायें मतदान : डीसी….ओके फोटो 5़ संबोधित करते डीसी व एसपी.फोटो 6़ उपस्थित मतदानकर्मी.फोटो 7़: लोयला हाइस्कूल में गुरुवार को मतदान सामग्रियों का वितरण किया गया.खूंटी. कर्रा व रनिया प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर पांच दिसंबर को मतदान होगा. लोयला स्कूल मैदान खूंटी में गुरुवार को सभी बूथों के पीठासीन पदाधिकारी […]

विज्ञापन

सुरक्षा पुख्ता, बेझिझक करायें मतदान : डीसी….ओके फोटो 5़ संबोधित करते डीसी व एसपी.फोटो 6़ उपस्थित मतदानकर्मी.फोटो 7़: लोयला हाइस्कूल में गुरुवार को मतदान सामग्रियों का वितरण किया गया.खूंटी. कर्रा व रनिया प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर पांच दिसंबर को मतदान होगा. लोयला स्कूल मैदान खूंटी में गुरुवार को सभी बूथों के पीठासीन पदाधिकारी व निर्वाची पदाधिकारी उपस्थित हुए. मतदानकर्मियों के बीच मतदान की सामान्य सामग्रियों का वितरण किया गया. साथ ही पीठासीन पदाधिकारियों को 1500 तथा निर्वाची पदाधिकारी को 1175 रुपये का भुगतान किया गया. मौके पर डीसी डॉ प्रसाद कृष्ण बाघमारे व एसपी अनीश गुप्ता ने अधिकारियों को बूथ व कलस्टर तक पहुंचने, सुरक्षा व मतदान की बारीकियों से अवगत कराया. डीसी ने कहा कि चार दिसंबर को सभी मतदानकर्मी वाहन व पुलिस बल के साथ निर्धारित कलस्टर में जायेंगे. पांच दिसंबर को बूथों तक समय से पहुंच कर मतदान कार्य को निष्पक्ष व शांतिपूर्वक संपन्न करायेंगे. एसपी अनीस गुप्ता ने बताया कि संवेदनशील तथा अतिसंवेदनशील बूथों में सीआरपीएफ की तैनाती की गयी है. सभी बूथों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है.अधिकारी बेझिझक मतदान कार्य को संपन्न कराये.55 मतदानकर्मी अनुपस्थित : तृतीय चरण के मतदान के पार्टी मिलान में दोपहर तक कर्रा के 38 तथा रनिया के 17 मतदानकर्मी अनुपस्थित रहे. जानकारी मिलते ही डीसी डॉ बाघमारे ने अनुपस्थित पाये गये मतदान कर्मियों पर कार्रवाई करने की बात कही.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola