बच्चे हुए सम्मानित

Updated at : 15 Nov 2013 5:05 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चे हुए सम्मानित

पिपरवार : सीसीएल पिपरवार परियोजना के सौजन्य से टंडवा दक्षिणी जिला परिषद द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता का गुरुवार को बचरा चार नंबर मैदान में संपन्न हुई. समापन समारोह का उदघाटन संगिनी महिला मंडल पिपरवार की अध्यक्ष श्रीमती लता प्रभाकर ने भगवान बिरसा मुंडा व पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. […]

विज्ञापन

पिपरवार : सीसीएल पिपरवार परियोजना के सौजन्य से टंडवा दक्षिणी जिला परिषद द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान प्रतियोगिता का गुरुवार को बचरा चार नंबर मैदान में संपन्न हुई.

समापन समारोह का उदघाटन संगिनी महिला मंडल पिपरवार की अध्यक्ष श्रीमती लता प्रभाकर ने भगवान बिरसा मुंडा व पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर किया. इस दौरान टंडवा दक्षिणी के नौ पंचायतों के प्रतिभागियों ने एकल व सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया.

कार्यक्रम के अंत में पेंटिंग, भाषण, क्विज, खेलकूद व नृत्य प्रतियोगिता के सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. मौके पर पिपरवार पीओ बीपी सिंह, अशोक पीओ पीके भ्राम्बे, बचरा पीओ जीके राठौर, जिप सदस्य शोभा कुजूर, आरके सिंह, टीडी सिंह, श्रमिक प्रतिनिधि समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola