सिंगल व डबल्स में पहुंची सीआरएस की खिलाड़ी

Updated at : 14 Nov 2013 2:09 AM (IST)
विज्ञापन
सिंगल व डबल्स में पहुंची सीआरएस की खिलाड़ी

नयानगर (बरकाकाना) : सामुदायिक भवन नयानगर बरकाकाना में चल रही सीसीएल अंतर क्षेत्रीय बैंडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सीआरएस बरकाकाना की महिला खिलाड़ियों का दबदबा जारी रहा. महिला एकल बैंडमिंटन के सेमीफाइनल में मालती कुमारी ने सीआरएस बरकाकाना की श्वेता सिंह को 23-21, 21-15 से पराजित करते हुए फाइनल में प्रवेश किया. दूसरा सेमीफाइनल […]

विज्ञापन

नयानगर (बरकाकाना) : सामुदायिक भवन नयानगर बरकाकाना में चल रही सीसीएल अंतर क्षेत्रीय बैंडमिंटन व टेबल टेनिस प्रतियोगिता में सीआरएस बरकाकाना की महिला खिलाड़ियों का दबदबा जारी रहा.

महिला एकल बैंडमिंटन के सेमीफाइनल में मालती कुमारी ने सीआरएस बरकाकाना की श्वेता सिंह को 23-21, 21-15 से पराजित करते हुए फाइनल में प्रवेश किया. दूसरा सेमीफाइनल मैच सीआरएस बरकाकाना की मंजू देवी व अंजू कुमारी के बीच खेला गया. इसमें मंजू ने 21-5, 21-4 की आसान जीत दर्ज की.

महिला एकल बैंडमिंटन का फाइनल मैच सीआरएस की मालती कुमारी व मंजू देवी के बीच खेला जायेगा. दोनों खिलाड़ियों ने जीत के बाद अपने कोच आलोक सिंह व सुरेश विश्वकर्मा का आशीर्वाद लिया.

दूसरी ओर, महिला डबल्स में भी सीआरएस की दोनों टीमें फाइनल में पहुंच गयी है. पहले सेमीफाइनल में श्वेता सिंह व रेणुका शर्मा ने मुख्यालय रांची की निकिता व दिल्लो की जोड़ी को 21-19, 21-15, 21-17 से हराया.

दूसरे सेमीफाइनल में सीआरएस की ही मंजू व मालती की जोड़ी ने मुख्यालय रांची की हर्षणा व वैशाली की जोड़ी को 21-6, 21-7 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया. मौके पर महाप्रबंधक कर्मशाला मलय कुमार, एसओपी वीवीपी पिल्लई, शंकर मिस्त्री, जी मिश्र, प्रदीप, रणविजय, विजय कालिंदी, श्वेता सिंह, रेणुका शर्मा आदि ने खिलाड़ियों को बधाई दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola