अपराधियों ने जेनरेटर व पंपसेट लूटा...ओके

अपराधियों ने जेनरेटर व पंपसेट लूटा…ओके खूंटी. अड़की थाना क्षेत्र के सिंदरी के समीप हथियारबंद अपराधियों ने एक निर्माणाधीन पुल पर 25 नवंबर की रात धावा बोल एक जेनरेटर सेट, पेपसेट, गैस चूल्हा, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान लूट लिया. घटना के वक्त पुल के बगल में नाईट गार्ड मुची मुंडा एक अस्थायी भवन में […]
अपराधियों ने जेनरेटर व पंपसेट लूटा…ओके खूंटी. अड़की थाना क्षेत्र के सिंदरी के समीप हथियारबंद अपराधियों ने एक निर्माणाधीन पुल पर 25 नवंबर की रात धावा बोल एक जेनरेटर सेट, पेपसेट, गैस चूल्हा, मोबाइल फोन समेत अन्य सामान लूट लिया. घटना के वक्त पुल के बगल में नाईट गार्ड मुची मुंडा एक अस्थायी भवन में पुल की देखरेख में तैनात था. देर रात पांच-छह की अपराधी वहां पहुंचे और गार्ड मुची मुंडा की जम कर पिटाई की. बाद में गार्ड को कमरे में बंद कर लूटपाट की. गुरुवार की सुबह मुची मुंडा के बयान पर अड़की थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया. पुल का निर्माण रांची के संवेदक लाल बाबू सिंह है. इधर, एसडीपीओ दीपक शर्मा ने बताया कि अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




