झाविमो नेता के भतीजे की रनिया में हत्या....ओके

Updated at : 25 Nov 2015 9:51 PM (IST)
विज्ञापन
झाविमो नेता के भतीजे की रनिया में हत्या....ओके

झाविमो नेता के भतीजे की रनिया में हत्या….ओके फोटो 1़ फिरोज अहमद का शव.खूंटी. रनिया पुलिस ने 24 नवंबर की शाम लोहागढ़ा के समीप सरइटांड़ के एक खेत से मनहातु रायटोली (रनिया) निवासी फिरोज अहमद (30) का शव बरामद किया. 23 नवंबर की रात अपराधियों ने लाठी से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी थी. […]

विज्ञापन

झाविमो नेता के भतीजे की रनिया में हत्या….ओके फोटो 1़ फिरोज अहमद का शव.खूंटी. रनिया पुलिस ने 24 नवंबर की शाम लोहागढ़ा के समीप सरइटांड़ के एक खेत से मनहातु रायटोली (रनिया) निवासी फिरोज अहमद (30) का शव बरामद किया. 23 नवंबर की रात अपराधियों ने लाठी से पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी थी. मृतक झाविमो जिला उपाध्यक्ष शमशुद्दीन अहमद उर्फ रफीक का भतीजा था. समाचार लिखे जाने तक अपराधियों का सुराग नहीं मिल पाया था. 25 नवंबर को सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम हुआ. जानकारी के मुताबिक फिरोज अहमद 23 नवंबर की रात लोहागढ़ा में आयोजित डाइर जतरा में शामिल होने गये थे. देर रात तक जब फिरोज घर नहीं लौटे, तो परिजन उसे ढूंढने लगे. खोजबीन के क्रम में 24 नवंबर की शाम सरइटांड़ के एक खेत में शव पड़ा होने की सूचना मिली. परिजनों ने शव की शिनाख्त फिरोज अहमद के रूप में की. पुलिस के मुताबिक मामला आपसी रंजिश का हो सकता है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola