आजसू का जत्था दिल्ली रवाना

Updated at : 13 Nov 2013 1:48 AM (IST)
विज्ञापन
आजसू का जत्था दिल्ली रवाना

सिल्ली : आजसू पार्टी का पहला जत्था मंगलवार को झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुआ. इससे पूर्व मुरी स्टेशन पर इन कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया. इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयपाल सिंह, केंद्रीय सचिव सुनील सिंह, प्रमुख कमलनाथ मांझी व कृष्णा महतो सहित कई लोग उपस्थित थे. ज्ञात […]

विज्ञापन

सिल्ली : आजसू पार्टी का पहला जत्था मंगलवार को झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस से दिल्ली के लिए रवाना हुआ. इससे पूर्व मुरी स्टेशन पर इन कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया.

इस मौके पर पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयपाल सिंह, केंद्रीय सचिव सुनील सिंह, प्रमुख कमलनाथ मांझी कृष्णा महतो सहित कई लोग उपस्थित थे.

ज्ञात हो कि झारखंड को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर आजसू पार्टी द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन के क्रम में 15 नवंबर को दिल्ली में धरनाप्रदर्शन का आयोजन होगा. इसमें राज्य के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में आजसू पार्टी के कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola