मजदूर सेवा संगठन ने 62 यूनिट रक्त संग्रह किया
Author Anand ram mahto
Updated:
विज्ञापन

सोमवार को मजदूर सेवा संगठन के तत्वावधान में 18वीं बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.
विज्ञापन
बुंडू. सोमवार को मजदूर सेवा संगठन के तत्वावधान में 18वीं बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन समाजसेवी अरुण जैन एवं अनूप चेल ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. रक्तदान शिविर में स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 62 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया. शिविर में संतोषी कुमार ने सबसे पहले रक्तदान करते हुए लगातार 10वीं बार रक्तदान कर एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया. मौके पर संगठन के अध्यक्ष जीतमोहन प्रमाणिक ने कहा कि रक्तदान एक महादान है. जो जरूरतमंदों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाता है. मौके पर बुंडू के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










