झारखंड पार्टी को मजबूत बनायें : अशोक भगत. ..ओके

Updated at : 03 Nov 2015 9:53 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड पार्टी को मजबूत बनायें : अशोक भगत. ..ओके

झारखंड पार्टी को मजबूत बनायें : अशोक भगत. ..अोकेफोटो 22- बैठक में उपस्थित पार्टी के वरीय नेताखूंटी. झारखंड पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को पाशा मैदान में अशोक भगत की अध्यक्षता में हुई. मौके पर श्री भगत ने कहा कि राज्य व झारखंड की जनता के हित में पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को […]

विज्ञापन

झारखंड पार्टी को मजबूत बनायें : अशोक भगत. ..अोकेफोटो 22- बैठक में उपस्थित पार्टी के वरीय नेताखूंटी. झारखंड पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को पाशा मैदान में अशोक भगत की अध्यक्षता में हुई. मौके पर श्री भगत ने कहा कि राज्य व झारखंड की जनता के हित में पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को एकजुट होना होगा. एनइ होरो के निधन के पूर्व ही कुछ लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए पार्टी को दो भागों में बांट दिया था. होरो साहब के निधन के बाद, तो पार्टी खंड-खंड हो गयी. इसका खमियाजा झारखंड पार्टी को भुगतना पड़ा. पिछले कई चुनावों से पार्टी का कोई उम्मीदवार चुनाव नहीं जीत सका. श्री भगत ने कहा कि इस विखंडन का लाभ दूसरे राजनीतिक दलों ने उठाया और वे शासक की भूमिका में आ गये. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सारे गिले-शिकवे भूल कर पार्टी को पूर्व की तरह ताकतवर बनाने का आह्वान किया. बैठक में सोमा मुंडा, विजय गुड़िया, सुसारन टोपनो, जुनाथन आईंद, भोला पहान, सुखराम हेरेंज, रिलन होरो, सबन होरो, जोहन पहान, मसीह पहान, योगेश वर्मा, ए आईंद, पीटर पूर्ति, सुगड़ सामुएल डोडराय, महेंद्र खलखो, भोला सिंह, बद्री साहू, जावेद पाशा, जुरसन भेंगरा, दिलीप होरो, पतरस भेंगरा आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola