ओके:::पंचायत चुनाव : ग्रामीण क्षेत्रों में सरगरमी तेज

Updated at : 02 Nov 2015 9:06 PM (IST)
विज्ञापन
ओके:::पंचायत चुनाव : ग्रामीण क्षेत्रों में सरगरमी तेज

ओके:::पंचायत चुनाव : ग्रामीण क्षेत्रों में सरगरमी तेजफोटो 4खूंटी़ खूंटी जिला में होनेवाले पंचायत चुनाव को लेकर शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में सरगरमी तेज होने लगी है़ लोग अपने-अपने चहेते उम्मीदवार को विजयी बनाने की जुगत में लगे है़ं प्रत्याशी भी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. कोई प्रत्याशी हर वर्ग को साथ […]

विज्ञापन

ओके:::पंचायत चुनाव : ग्रामीण क्षेत्रों में सरगरमी तेजफोटो 4खूंटी़ खूंटी जिला में होनेवाले पंचायत चुनाव को लेकर शहर की अपेक्षा ग्रामीण क्षेत्रों में सरगरमी तेज होने लगी है़ लोग अपने-अपने चहेते उम्मीदवार को विजयी बनाने की जुगत में लगे है़ं प्रत्याशी भी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं. कोई प्रत्याशी हर वर्ग को साथ लेकर चलने का वादा कर रहा है, तो कोई गांवों में विकास की गंगा बहाने का आश्वासन दे रहा है़ लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो चुनाव में खास दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं. ऐसे लोगों का मानना है कि गत पंचायत चुनाव में निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों ने गांवों का कितना विकास किया, ये बात किसी से छिपी नहीं है़ गुजरे वर्षों में विकास की बात करें, तो क्षेत्र में एक भी कल-कारखाना नहीं लगा. विकास के विपरीत खूंटी जिले में जितनी भी लाह फैक्टरियां हैं, वे मृत प्राय पड़ी हैं. बेराेजगारी चरम पर है. कृषि व सिंचाई की हालत दयनीय है. इस बार वर्षा की कमी से खेती भी सही नहीं. पंचायत प्रतिनिधियों ने जब पांच साल में विकास नहीं किया, जो इस बार के जन प्रतिनिधि विकास करेंगे, इसकी क्या गारंटी़ ऐसे लोगों के कारण ही ग्रामीण छले जाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola