दूसरे दिन भी रोड सेल ठप

Updated at : 16 Jul 2013 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
दूसरे दिन भी रोड सेल ठप

पिपरवार : माओवादी के फरमान के बाद सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी पिपरवार क्षेत्र के कांटा घर बंद रहे. बाहर से कोयला लेने पहुंचे सैकड़ों ट्रकों का यहां जमावड़ा लगा हुआ है. अशोक परियोजना कांटाघर, चिरैयाटांड़ व कल्याणपुर उपभोक्ता कोयला विक्रय केंद्र के चारो कांटाघर बंद रहने से रोड सेल का काम ठप है. […]

विज्ञापन

पिपरवार : माओवादी के फरमान के बाद सोमवार को लगातार दूसरे दिन भी पिपरवार क्षेत्र के कांटा घर बंद रहे. बाहर से कोयला लेने पहुंचे सैकड़ों ट्रकों का यहां जमावड़ा लगा हुआ है. अशोक परियोजना कांटाघर, चिरैयाटांड़ व कल्याणपुर उपभोक्ता कोयला विक्रय केंद्र के चारो कांटाघर बंद रहने से रोड सेल का काम ठप है.

ज्ञात हो कि पिपरवार क्षेत्र से प्रतिदिन लगभग चार सौ ट्रक कोयला का सड़क मार्ग से डिस्पैच होता है. कोयला लोडिंग व लेवलिंग से जुड़े हजारों दिहाड़ी मजदूरों के समक्ष रोजी-रोटी की समस्या उत्पन्न हो गयी है. दूसरे दिन विभिन्न कांटाघरों तक आने वाले हजारों मजदूर बैरंग लौट गये.

कांटा चालू होने की उम्मीद पर सैकड़ों ट्रक फंसे हुए हैं. माओवादियों ने बिना उनकी अनुमति के कांटाघर चालू करने पर फौजी कार्रवाई की धमकी दी है. लिफ्टरों (कोयला व्यवसायियों) को ट्रक जलाने की दी गयी चेतावनी के कारण कोई भी ट्रक मालिक या लिफ्टर ट्रक लगाने से डरे हुए हैं. समाचार लिखे जाने तक स्थिति यथावत बनी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola