कर्रा में महिला की हत्या

Updated at : 16 Jul 2013 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
कर्रा में महिला की हत्या

कर्रा : कर्रा थाना क्षेत्र के धुनसिली गांव में तेतरी उराइन नामक एक महिला की हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद उसके शव को जलाने का प्रयास किया गया. इस संबंध में महिला के परिजनों ने उसके पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी पति सिकंदर लोहरा को गिरफ्तार कर लिया […]

विज्ञापन

कर्रा : कर्रा थाना क्षेत्र के धुनसिली गांव में तेतरी उराइन नामक एक महिला की हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद उसके शव को जलाने का प्रयास किया गया. इस संबंध में महिला के परिजनों ने उसके पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने आरोपी पति सिकंदर लोहरा को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना रविवार की रात की है. बताया जाता है कि सिकंदर लोहरा सेना में नौकरी करता है. उसने तेतरी उराइन से प्रेम विवाह किया था. इधर, सिकंदर लोहरा किसी दूसरी लड़की से शादी करना चाहता था.

तेतरी इसका विरोध करती थी. इससे वह नाराज था. रविवार की रात सिकंदर लोहरा के परिजन शादी समारोह में शामिल होने गये थे. घर में सिर्फ सिकंदर व तेतरी ही थे. पुलिस के अनुसार इसी दौरान रात करीब 12 बजे सिकंदर ने तेतरी के साथ मारपीट शुरू कर दी और गला दबा कर उसकी हत्या कर दी.

हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से उसने तेतरी के शव पर केरोसिन छिड़क कर आग लगा दी और घर में ताला लगा कर वहां से भाग निकला. ग्रामीणों ने घर के अंदर से आग की लपटें उठता देख किसी तरह आग बुझाया, फिर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी गयी. सोमवार को ग्रामीणों ने घर के अंदर झांक कर देखा कि एक लाश अधजली हालत में पड़ी है.

तत्पश्चात ग्रामीणों ने इसकी सूचना कर्रा पुलिस को दी. कर्रा पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में किया और आरोपी सिकंदर लोहरा को गिरफ्तार कर लिया. उसने पुलिस के समक्ष अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola