35 उम्मीदवारों ने परचा दाखिल किया

खूंटी : पंचायत चुनाव नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को 35 उम्मीदवारों ने परचा दाखिल किया. परचा दाखिल को लेकर प्रखंड कार्यालय के सामने मेला का नजारा था. खूंटी प्रखंड से मुखिया पद के लिए बारूडीह से रामलाल मुंडा, सिलादोन से महावीर उरांव, तिरला से रोशनी देवी, तिलमा से नैनी हस्सा, मारंगहादा से बहालेन टूटी, […]
खूंटी : पंचायत चुनाव नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को 35 उम्मीदवारों ने परचा दाखिल किया. परचा दाखिल को लेकर प्रखंड कार्यालय के सामने मेला का नजारा था.
खूंटी प्रखंड से मुखिया पद के लिए बारूडीह से रामलाल मुंडा, सिलादोन से महावीर उरांव, तिरला से रोशनी देवी, तिलमा से नैनी हस्सा, मारंगहादा से बहालेन टूटी, लांदूप से सुमित्रा देवी, बिरहू से रंथु उरांव, डाड़ीगुटू से सिंगराय मुंडा व जेठा मुंडा, गुटजोरा से मंजुला खलखो तथा लांदूप से पार्वती देवी, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए अड़की पुरनानगर से रेखा देवी व गीता देवी, ऊपर बालालोंग से यगेश्वरी कुमारी, खूंटी के फूदी से सलोमी उरांव तथा तिरला से जितेंद्र राम साहू, जिला परिषद सदस्य के लिए खूंटी से इंदुमति देवी व अड़की से नीरज कुमार सिंह ने परचा दाखिल किया.इधर, नामांकन को लेकर अनुमंडल कार्यालय, किसान भवन, बीडीओ दफ्तर व एसी दफ्तर में सुरक्षा का पुख्ता प्रबंध किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




