शादी से लौट रहे ग्रामीणों को पीटा

खलारी : मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के कोनका घाटी के पास बुधवार की सुबह शादी से लौट रहे कुरमीटोला के ग्रामीणों की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी, जिससे बालेशर उरांव, बंधन उरांव, दिलीप उरांव, दसिया देवी व सोमरी देवी घायल हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि वे लोग मदरसा महुआटांड़ से शादी समारोह में शामिल […]
खलारी : मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र के कोनका घाटी के पास बुधवार की सुबह शादी से लौट रहे कुरमीटोला के ग्रामीणों की कुछ लोगों ने पिटाई कर दी, जिससे बालेशर उरांव, बंधन उरांव, दिलीप उरांव, दसिया देवी व सोमरी देवी घायल हो गये.
ग्रामीणों ने बताया कि वे लोग मदरसा महुआटांड़ से शादी समारोह में शामिल होकर मोटरसाइकिल से तड़के घर लौट रहे थे. कोनका घाटी में रांची की ओर से आ रहे ट्रक चालक युसुफ से उनकी थोड़ी बहस हो गयी. आक्रोशित युसुफ ने अपने साथियों के साथ मिल कर ग्रामीणों की पिटाई कर दी. इस संबंध में ग्रामीणों ने युसुफ व उसके साथियों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




