गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन

Updated at : 29 Aug 2013 3:09 AM (IST)
विज्ञापन
गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन

डकरा : एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार समेत चार अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में यूसीडब्ल्यूयू नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बुधवार की शाम डकरा गुरुद्वारा चौक पर विरोध–प्रदर्शन किया. मौके पर यूसीडब्ल्यूयू के एरिया सचिव प्रेम कुमार ने कहा कि असंगठित मजदूरों के हक और अधिकार की लड़ाई को दबाने के लिए पांचों […]

विज्ञापन

डकरा : एटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेंद्र कुमार समेत चार अन्य नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में यूसीडब्ल्यूयू नेताओं कार्यकर्ताओं ने बुधवार की शाम डकरा गुरुद्वारा चौक पर विरोधप्रदर्शन किया.

मौके पर यूसीडब्ल्यूयू के एरिया सचिव प्रेम कुमार ने कहा कि असंगठित मजदूरों के हक और अधिकार की लड़ाई को दबाने के लिए पांचों नेताओं को एक साजिश के तहत गिरफ्तार कराया गया है. मजदूर आंदोलन को कुचलने के इस प्रयास को मजदूर किसी कीमत पर बरदाश्त नहीं करेंगे.

12 सितंबर को किसी भी हाल में असंगठित मजदूरों का वेतन समझौता को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल नहीं रूकेगी. पांचों नेताओं को जल्द रिहा नहीं किया गया, तो एनके और पिपरवार एरिया को बंद करा दिया जायेगा. विरोधप्रदर्शन मे एसएन सिंह, दशरथ विश्वकर्मा, कृष्णा चौहान, सीताराम साही, रामप्रवेश चौहान, रामबली प्रजापति, जनादन सिंह, कृष्णा गिरि, रमेश राम, लालमोहन गंझू, विराज नायक, संजय सिंह, सुगरिम, उमेश, रमुना प्रसाद आदि शामिल हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola