राष्ट्रीय खेल दिवस पर कल होंगे कई कार्यक्रम

Updated at : 28 Aug 2013 2:36 AM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय खेल दिवस पर कल होंगे कई कार्यक्रम

सिल्ली : राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर 29 अगस्त को सिल्ली स्टेडियम में कई प्रतियोगिताएं होंगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस दौरान राज्य स्तरीय जूनियर आर्चरी प्राइज मनी चैंपियनशिप का आयोजन होगा. इसके तहत इंडियन, रिकर्व एवं कंपाउंड तीनों राउंड के लिए प्रतियोगिताएं होंगी. दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में राज्य के […]

विज्ञापन

सिल्ली : राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर 29 अगस्त को सिल्ली स्टेडियम में कई प्रतियोगिताएं होंगी. इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है. इस दौरान राज्य स्तरीय जूनियर आर्चरी प्राइज मनी चैंपियनशिप का आयोजन होगा. इसके तहत इंडियन, रिकर्व एवं कंपाउंड तीनों राउंड के लिए प्रतियोगिताएं होंगी.

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आये करीब 200 तीरंदाज हिस्सा लेंगे. प्रतियोगिता का उदघाटन विधायक सुदेश कुमार महतो करेंगे. मौके पर रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया जायेगा.

इधर, राज्यस्तरीय प्राइज मनी प्रतियोगिता के लिए बिरसा मुंडा तीरंदाजी केंद्र सिल्ली ने अपनी टीम के तीरंदाजों के नामों की घोषणा कर दी है. सोमवार को हुए ट्रायल में कई खिलाड़ी चुने गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola