दाउली से मार कर हत्या
Updated at : 27 Mar 2015 6:52 AM (IST)
विज्ञापन

आरोपी ने किया आत्मसमर्पण खूंटी/रनिया : रनिया के इटम गांव में 25 मार्च की शाम आपसी विवाद में राम उरांव ने हथियार से मार कर अपने सगे भाई राजू उरांव की हत्या कर दी. घटना के बाद राजू ने थाना में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से उसे 26 मार्च को जेल भेज दिया गया. […]
विज्ञापन
आरोपी ने किया आत्मसमर्पण
खूंटी/रनिया : रनिया के इटम गांव में 25 मार्च की शाम आपसी विवाद में राम उरांव ने हथियार से मार कर अपने सगे भाई राजू उरांव की हत्या कर दी. घटना के बाद राजू ने थाना में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया, जहां से उसे 26 मार्च को जेल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार, राजू उरांव अपनी पैतृक जमीन पर घर बना रहा था, जिसे लेकर राजू उरांव व राम उरांव के बीच विवाद हुआ.
इसी बीच राजू उरांव घर से दाउली निकाल लाया और राम उरांव पर प्रहार कर दिया. राम उरांव घायल होने के बाद राजू उरांव से दावली छीन लिया, फिर इसी दावली से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी. शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को खूंटी के सदर अस्पताल में किया गया.
कार के धक्के से घायल
मांडऱ : सरहुल की फुलखोंसी के दौरान मुड़मा में वाहन की चपेट मे आकर 56 वर्षीय बबो उरांव घायल हो गया़ उसे रिम्स में भरती कराया गया है. घटना दिन के करीब दस बजे की है़ मुड़मा निवासी बबो उरांव अपने अन्य साथियों के साथ सड़क किनारे फुलखोंसी कर रहा था़ इसी क्रम में एक इंडिका कार ने उसे चपेट में ले लिया़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




