अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अघ्र्य

Updated at : 26 Mar 2015 7:04 AM (IST)
विज्ञापन
अस्ताचलगामी सूर्य को व्रतियों ने दिया अघ्र्य

खलारी : खलारी व आसपास के इलाकों में बुधवार को छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य दिया. इससे पूर्व छठ व्रतियों ने आटे व गुड़ से प्रसाद स्वरूप ठेकुआ बनाया. शाम में जलाशय जाकर सूर्य को पहला अघ्र्य अर्पित किया. दूसरा अघ्र्य गुरुवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्पित किया जायेगा. इधर, छठ मइया […]

विज्ञापन
खलारी : खलारी व आसपास के इलाकों में बुधवार को छठ व्रतियों ने अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य दिया. इससे पूर्व छठ व्रतियों ने आटे व गुड़ से प्रसाद स्वरूप ठेकुआ बनाया. शाम में जलाशय जाकर सूर्य को पहला अघ्र्य अर्पित किया. दूसरा अघ्र्य गुरुवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्पित किया जायेगा.
इधर, छठ मइया के गीत से कोयलांचल गुंजायमान है.डकरा. डकरा व आसपास के क्षेत्रों में चैती छठ श्रद्धापूर्वक मनाया जा रहा है. सपही व दामोदर नदी तट पर बुधवार की शाम छठ व्रती अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य अर्पित करने पहुंचे.
पिपरवार. बचरा स्थित सपही नदी तट पर छठ व्रतियों ने बुधवार की शाम अस्ताचलगामी सूर्य को अघ्र्य दिया. इसके अलावे चिरैयाटांड़, कल्याणपुर, विजन बेंती, राय, बचरा बस्ती व होसिर गांव में भी व्रतियों ने भगवान सूर्य को अघ्र्य दिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola