खूंटी से मोस्ट वांटेड समेत पांच गिरफ्तार
Updated at : 25 Mar 2015 6:21 AM (IST)
विज्ञापन

खूंटी : खूंटी पुलिस ने मंगलवार को डकैती की योजना को विफल करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में गिरोह का सरगना सबेला नाग समेत सलीम नाग, अल्फ्रेड नाग, टीलू नाग व दानियल मुंडू शामिल हैं. सबेला नाग की तलाश कई थानों की पुलिस को विगत दो वर्षो से थी. हाल […]
विज्ञापन
खूंटी : खूंटी पुलिस ने मंगलवार को डकैती की योजना को विफल करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों में गिरोह का सरगना सबेला नाग समेत सलीम नाग, अल्फ्रेड नाग, टीलू नाग व दानियल मुंडू शामिल हैं. सबेला नाग की तलाश कई थानों की पुलिस को विगत दो वर्षो से थी. हाल ही में एसडीपीओ दीपक शर्मा के नेतृत्व में पुलिस के साथ मुठभेड़ में वह बच निकला था.
जानकारी के अनुसार एसपी अनीस गुप्ता को गुप्त सूचना मिली कि सबेला नाग अपने गिरोह के साथ एक बड़ी डकैती की घटना को अंजाम देनेवाला है. वह खूंटी-तमाड़ पथ पर मारंगहादा नदी के पास ढीपा चट्टान पर बैठक कर रहा है. एसपी के निर्देश पर एसडीओपीओ की अगुवाई में टीम का गठन किया गया.
टीम में खूंटी थानेदार सहदेव प्रसाद, मुरहू थानेदार अहमद अलि, सब-इंस्पेक्टर अजीत कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक फिलीप कुजूर सहित अन्य को शामिल किया गया.टीम ने मंगलवार की शाम उक्त स्थल की घेराबंदी की और सभी को गिरफ्तार कर लिया. पकड़े गये अपराधियों के पास से एक देसी पिस्तौल, चार जीवित कारतूस, दो तेजधार हथियार बरामद हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




