कलशयात्रा के साथ शुरू हुआ महायज्ञ
Updated at : 21 Mar 2015 10:42 AM (IST)
विज्ञापन

खलारी : रामप्रसन्नाचार्य सर्वागीण विकास केंद्र देवी मंदिर हुटाप द्वारा शतचंडी महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को कलशयात्रा निकाली गयी. कलशयात्रा से पूर्व जगद्गुरु दयानंद सरस्वती ने गौरी-गणोश की पूजा की. तत्पश्चात 751 महिलाएं सोनाडुबी नदी से कलश में जल लेकर विभिन्न मार्गो से होते हुए यज्ञस्थल परिसर पहुंची. यज्ञ मंडप में कलश स्थापित करने के […]
विज्ञापन
खलारी : रामप्रसन्नाचार्य सर्वागीण विकास केंद्र देवी मंदिर हुटाप द्वारा शतचंडी महायज्ञ को लेकर शुक्रवार को कलशयात्रा निकाली गयी. कलशयात्रा से पूर्व जगद्गुरु दयानंद सरस्वती ने गौरी-गणोश की पूजा की. तत्पश्चात 751 महिलाएं सोनाडुबी नदी से कलश में जल लेकर विभिन्न मार्गो से होते हुए यज्ञस्थल परिसर पहुंची. यज्ञ मंडप में कलश स्थापित करने के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच खीर प्रसाद का वितरण किया गया.
इस अवसर पर आचार्य कृष्णानंद मिश्र, गिरिधर मिश्र, रूपलाल यादव, रामनाथ सिंह, विनोद वर्मा, सुधीर सिंह, चितरंजन राय, अजरुन प्रसाद गुप्ता, अरविंद सिंह, तुलसी गोप, रंजीत यादव, श्यामसुंदर सिंह, शिबू लोहार, सूरज सिंह, कैलाश सिंह, पूरन मुंडा, कृष्णा रजक, अशोक राम, रामसेवक पाठक, अरुण सिंह, रमेश तुरी, विनोद तुरी आदि मौजूद थे. इधर, करकट्टा स्थित देवी मंदिर में शतचंडी महायज्ञ को लेकर दामोदर नदी से कलशयात्रा निकाली गयी. यहां यज्ञाचार्य रामाकांत पाठक, नागेंद्र पाठक व विपिन पाठक ने पूजा करायी. उधर, खलारी बुकबुका पहाड़ी स्थित देवी मंदिर में आयोजित शतचंडी यज्ञ को लेकर सपही नदी से कलशयात्रा निकाली गयी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




