आदिवासी छात्रों ने मनाया बाहा पोरोब
Updated at : 19 Mar 2015 6:23 AM (IST)
विज्ञापन

पाकुड : कुमार कालीदास मेमोरियल आदिवासी कल्याण छात्रवास प्रांगण में बुधवार को छात्रवास के छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से बाहा पोरोब मनाया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ सुधीर हेंब्रम ने किया. इसके बाद नाइकी अल्फ्रेड मुमरू एवं मोहन बास्की, जीयोन मरांडी ने पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा अर्चना की. पूजा के बाद आदिवासी छात्र […]
विज्ञापन
पाकुड : कुमार कालीदास मेमोरियल आदिवासी कल्याण छात्रवास प्रांगण में बुधवार को छात्रवास के छात्र-छात्राओं ने धूमधाम से बाहा पोरोब मनाया. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ सुधीर हेंब्रम ने किया. इसके बाद नाइकी अल्फ्रेड मुमरू एवं मोहन बास्की, जीयोन मरांडी ने पारंपरिक रीति-रिवाज से पूजा अर्चना की. पूजा के बाद आदिवासी छात्र छात्राओं ने संताली गीत व नृत्य प्रस्तुत किया.
कार्यक्रम में डॉ श्री हेंब्रम ने छात्रों से पठन पाठन के साथ अपनी संस्कृति एवं रीति-रिवाजों को बचाये रखने के लिए एकजुट रहने की अपील की. इस अवसर पर सनातन मुमरू, डॉ विश्वनाथ कुमार, निर्मल मरांडी, विजय हेंब्रम, अजय टुडू, मुकेश मुमरू, शंखो किस्कू आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




