हमले में ठेकेदार समेत दो महिलाएं घायल
Updated at : 19 Mar 2015 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

डकरा/मैक्लुस्कीगंज :मैक्लुस्कीगंज के लगनेवाले बुधबाजार में अपराधियों ने ठेकेदार जितेंद्र पांडेय पर जानलेवा हमला किया. घटना शाम पांच बजे की बतायी जाती है. जानकारी के अनुसार जितेंद्र पांडेय बाजार में सब्जी खरीद रहे थे. तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और जितेंद्र पांडेय पर गोली चला दी. गोली जितेंद्र पांडेय के कान को […]
विज्ञापन
डकरा/मैक्लुस्कीगंज :मैक्लुस्कीगंज के लगनेवाले बुधबाजार में अपराधियों ने ठेकेदार जितेंद्र पांडेय पर जानलेवा हमला किया. घटना शाम पांच बजे की बतायी जाती है.
जानकारी के अनुसार जितेंद्र पांडेय बाजार में सब्जी खरीद रहे थे. तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और जितेंद्र पांडेय पर गोली चला दी. गोली जितेंद्र पांडेय के कान को छलनी करते हुए समीप खड़ी हरिवंश देवी व सुनीता देवी को लगी. गोली की आवाज सुन कर बाजार में अफरा-तफरी मच गयी. अपराधी मौके का फायदा उठा कर भाग निकले. सूचना मिलने पर पहुंची मैक्लुस्कीगंज पुलिस ने घायलों को डकरा अस्पताल पहुंचाया. जितेंद्र पांडेय भाजपा नेता सुरेंद्र पांडेय के छोटे भाई हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




