हत्याकांड का खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 19 Mar 2015 5:10 AM (IST)
विज्ञापन
हत्याकांड का खुलासा चार आरोपी गिरफ्तार

खूंटी : मुरहू थाना क्षेत्र में 10 मार्च को एक महिला की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें मंगन मुंडू, रूंडा मुंडू, उदय मुंडू व बुधराम मुंडू शामिल हैं. सभी सागा गांव के रहनेवाले हैं. गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि डायन बिसाही के शक में […]

विज्ञापन

खूंटी : मुरहू थाना क्षेत्र में 10 मार्च को एक महिला की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इनमें मंगन मुंडू, रूंडा मुंडू, उदय मुंडू व बुधराम मुंडू शामिल हैं. सभी सागा गांव के रहनेवाले हैं. गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि डायन बिसाही के शक में महिला की हत्या कर दी गयी थी.

पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद कर लिया है. ज्ञात हो कि 10 मार्च को गला रेत एक महिला की हत्या कर दी गयी थी. इस संबंध में महिला के परिजन रनिया मुंडू सागा निवासी के बयान पर मुरहू थाना में मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद से पुलिस हत्या के आरोपियों की तलाश कर थी. इसी क्रम में मुरहू थाना प्रभारी अहमद अली, सहायक अवर निरीक्षक फिलीप कुजूर व आरक्षी धनंजय कुमार ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola